साल 1989 में यश चोपड़ा फिल्म चांदनी लेकर आए थे. इस फिल्म के रिलीज तक यश चोपड़ा के बैंक अकाउंट खाली हो गए थे. तब श्रीदेवी उनके लिए मसीहा बनकर आई थी. फिल्म का एक गाना मेरे हाथों में नौ नौ चूड़िया हैं तो आज भी शादियों की शान बढ़ाता है. इस गाने में श्रीदेवी ने गजब का डांस किया था. इस गाने की वजह भी फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी. इस फिल्म से पहले निर्माता का प्रोडक्शन हाउस बंद ही होने की कगार पर था.लेकिन श्रीदेवी की चांदनी की वजह से वह मालामाल हो गए थे. यश चोपड़ा की फिल्म ‘चांदनी’ में कमाल की एक्टिंग करके उनके प्रोडक्शन हाउस को डूबने से श्रीदेवी ने ही बचाया था. 8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यश चोपड़ा धन्नासेठ बन गए थे.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.