साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच फिल्ममेकर विक्रम भट्ट का बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जब किसी रिश्ते का समय खत्म हो जाता है तो उसे सिर्फ समाज के दबाव में निभाना भी एक तरह की कैद बन जाता है. साथ ही उन्होंने लोगों से सितारों की निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की है.
ख़बरें फटाफट
विक्रम भट्ट ने पोस्ट शेयर कर किया रिएक्ट
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इसी बीच फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए.
पोस्ट शेयर कही बड़ी बात
विक्रम भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है, इसके साथ उन्होंने एक लंबा पोस्ट भी लिखा. इसमें उन्होंने लिखा, ‘इन दिनों विजय और तृषा की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें हो रही हैं. उन्हें नहीं पता कि इंटरनेट पर चल रही बातें कितनी सच हैं, लेकिन अगर इनमें कुछ सच्चाई भी हो तो लोगों को इस मामले को समझदारी से देखना चाहिए.