2026 की मोस्ट-अवेटेड थ्रिलर मिस्ट्री फिल्मों में शामिल वध 2 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म की रिलीज से पहले संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने फैंस से खास अपील की है कि वे इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखें. 6 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही वध 2 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.
वध 2 रिलीज के बेहद करीब
फैंस रिलीज का नहीं कर पा रहे इंतजार
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है. ट्रेलर ने लोगों को काफी इंट्रीग किया है और तभी से फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है. यह फिल्म वध की स्पिरिचुअल सीक्वल है और 2026 की मोस्ट-अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.
फिल्म को गाला प्रीमियर में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म का गाला प्रीमियर 2025 में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI में हुआ था. वहां फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और खूब तालियां बजीं. इस मौके पर एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज कलाकार के तौर पर सराहा गया.लव फिल्म्स की प्रस्तुति वध 2 को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
बता दें कि ‘वध 2’ का ट्रेलर आते ही लोगों ने उस पर दिल खोलकर प्यार लुटाया था. अब लोगों की नजर फिल्म की रिलीज पर टिकी है. फिल्म 6 फरवरी यानी कल रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले ही फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.