सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी वाली फिल्म ‘फर्ज’ का सुपरहिट गाना ‘देखें भी तो क्या देखें’ आज भी रोमांस पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में खास जगह रखता है. इस गीत में डिंपल गर्ल का मासूम दर्द, प्यार की तड़प और फिर खुले मैदान में हीरो के साथ उनका भावुक मिलन दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा देता है. लता मंगेशकर और उदित नारायण की आवाज ने गाने को ऐसी मिठास दी कि हर सीन यादगार बन गया. तस्वीर को देखकर सिसकती नायिका और फिर प्रेम में डूबा इजहार. ये सब मिलकर इसे 2000 के दशक का बेहद चर्चित रोमांटिक नंबर बना देते हैं, जिसे सुनते ही पुराने दिनों की याद ताजा हो जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.