नई दिल्ली. अगर 90 के दशक के रोमांटिक गानों की बात हो और ‘सावन के झूलों ने’ का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह गाना साल 1991 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘निगाहें’ का है, जिसमें सनी देओल और श्रीदेवी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी. गाने की खासियत इसकी सादगी और वो देसी रोमांस है, जो आज के शोर-शराबे वाले गानों में कहीं खो गया है. इसे मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज से सजाया था और उनकी गायकी ने इसमें एक रूहानी एहसास भर दिया. स्क्रीन पर सनी देओल का वो शर्मीला अंदाज और श्रीदेवी की चुलबुली अदाएं फैंस को आज भी दीवाना बना देती हैं. इस गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया और बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.