रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद एक्टिंग में वापसी कर ली है. वो हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज से कमबैक करने को तैयार हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे एक मुश्किल सफर बताया. रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि वो पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ने को तैयार हैं. वो प्यार की तलाश में हैं.
रिया चक्रवर्ती एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद जिंदगी की एक नए सिरे से शुरुआत करने पर अपनी राय रखी. वो कहती हैं कि उन्हें लगभग 7 साल से काम नहीं मिल रहा था. उन्हें ये लगने लगा था कि अब उन्हें एक्टिंग का सपना छोड़ना पड़ेगा जो उनके लिए एक आसान काम नहीं था.
एक्टिंग कमबैक कर रहीं रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि वो हमेशा से एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं औऱ अपने उस सपने को अपनी आंखों के सामने टूटते देखना उनके लिए आसान नहीं था. वो बताती हैं कि उन्हें एक्टिंग को भुलाने के लिए थेरेपी लेनी पड़ी. एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें हंसल मेहता ने अपनी अपकमिंग सीरीज ऑफर की थी तो उन्होंने पहले इस रिजेक्ट कर दिया था.
हंसल मेहता के शो में आएंगी नजर
वो बताती हैं, ‘हंसल सर और राइटर ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या रोक रहा है. मैंने उन्हें बताया कि मैंने एक्टिंग छोड़ दी है, तो उन्होंने कहा कि इस वजह से मुझे ये करना चाहिए, फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा करूं या नहीं. अब मुझे खुशी है कि मैंने हां कहा, सेट पर आना अलग अनुभव था, पिछले सात सालों में बहुत कुछ बदल गया है. ये बिल्कुल साइकिल चलाने जैसा है, जिसे आप कभी नहीं भूलते’.
अपनी जिंदगी के बारे में आगे रिया ने कहा कि वो प्यार के लिए भी अपने दिल का दरवाजा खुला रखती हैं. आज भी उनका मानना है कि प्यार बहुत ही खूबसूरत चीज है और वो अपनी लाइफ में प्यार को दोबारा मौका देना चाहती हैं क्योंकि वो प्यार में भरोसा रखती हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.