ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए एक ऐलान किया है. उन्होंने दुबई में फंसे लोगों के लिए मुफ्त रहने की व्यवस्था कराने की घोषणा करते हुए कहा है कि आप किसी भी देश से हो, मुझे मैसेज करें, रहने का इंतजाम मैं करूंगा. अपने इस बयान को लेकर एक्टर सु्र्खियों में हैं.
ख़बरें फटाफट
वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली. ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सोनू सूद ने एक बड़ा ऐलान किया है.अपने इस बयान को लेकर वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनके जरूरतमंदों के लिए उठाए गए इस कदम की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं. ये पहली बार नहीं हैं, कोरोना काल में भी सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए खूब चर्चा में रहे थे.
वायरल वीडियो में सोनू सूद का ऐलान
सोनू सूद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनू कह रहे हैं कि जो लोग युद्ध जैसी स्थिति की वजह से दुबई में फंस गए हैं, या फिर वह किसी सुरक्षित जगह पर नहीं पहुंच पाए हैं, वो उन्हें मैसेज करें कि वह फंसे हुए हैं. उन्होंने लोगों से कहा है कि फ्री में ही आपको रहने के लिए जगह दी जाएगी. उन्होंने ये भी कहा है कि ये मदद, इंसानियत के नाते की जाएगी.