अनुराग डोभाल ने बीते दिनों इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर बताया था कि वो पिछले 1 साल से मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं. वो अपना परिवार, पैसा सब खो चुके हैं. खुद के लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा. अब अनुराग ने यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है.
रोकर शेयर किया व्लॉग
अपने वीडियोज के जरिए लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले अनुराग डोभाल अब खुद मायूस हैं. करीब 2 घंटे का एक ब्लॉग शेयर कर उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी का दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि मात्र 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला. इसके बाद परिवार की पढ़ाई का प्रेशर और घरेलू तनाव बढ़ता गया. उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश की और हमेशा माता-पिता की खुशी को अपनी से ऊपर रखा.
फैन से पत्नी बनीं ऋतिका
सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात ऋतिका से हुई. ऋतिका 2-3 साल तक फैन के तौर पर उन्हें मैसेज करती रहीं. बाद में दोनों ने दो साल डेटिंग की, साथ घूमे-फिरे और प्यार हो गया. अनुराग ने परिवार को ऋतिका से शादी करने की इच्छा बताई. परिवार शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन बाद में मान गया. शादी मई 2025 में हुई.
‘न हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे’
अनुराग डोभाल ने वीडियो में रोते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने दावा किया कि उनके माता-पिता ने उनकी इंटरकास्ट शादी का विरोध किया था. अनुराग ब्राह्मण परिवार से हैं जबकि उनकी पत्नी ऋतिका राजपूत हैं . अनुराग के मुताबिक, शादी से पांच-छह दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया, ‘मुझसे हाथ जुड़वाए गए, पैर छुड़वाए गए. सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे माफी मंगवाई गई. पापा और मम्मी ने इस लेवल तक टॉर्चर किया कि बोला कि ‘न हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे’.
परेशान होकर खत्म करनी चाही जिंदगी
उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद उनके माता-पिता ने उन्हें और उनकी पत्नी को घर में घुसने नहीं दिया. अनुराग ने बताया कि उनके भाई कलाम ने उनकी संपत्ति और यहां तक कि उनके कुत्तों को भी हड़प लिया. उनका आरोप है कि भाई ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर उनसे सब कुछ छीन लिया.अनुराग ने कहते हैं कि इन्हीं सब परिस्थितियों से तंग आकर अनुराग ने आत्महत्या का प्रयास भी किया.
‘मेरे मौत के जिम्मेदार ‘
वीडियो में वे बेहद भावुक होकर कहते हैं, ‘मेरे मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम और श्रेया हैं. मैं डिप्रेशन में हूं. 5 दिन से कुछ नहीं खाया है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा, मुझे बस सोना चाहता हूं.’
पत्नी को आखिरी संदेश
वीडियो के अंत में अनुराग ने अपनी पत्नी ऋतिका के लिए एक इमोशनल मैसेज देते हैं. उन्होंने कहा ‘ऋतिका, बहुत लोगों ने तुझे प्रभावित किया और तुझसे झूठ बोला. मैं हमेशा तुमसे प्यार करता था और तुम्हारे लिए सब कुछ करता था. लेकिन तुमने दूसरों पर भरोसा किया और मुझे छोड़ दिया. मैं अपने बच्चे से प्यार करता था, वही मेरी आखिरी उम्मीद थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनके जाने के बाद उनका परिवार उनके बारे में कुछ भी बोल सकता है, लेकिन वे गलत नहीं थे. उन्होंने अपनी पत्नी से गुजारिश की कि वे उनके और उनके बच्चे के लिए सच्चाई से लड़ें .
सितंबर 2025 में अनांउस की थी गुड न्यूज
गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने मई 2025 में ऋतिका से शादी की थी और सितंबर 2025 में दोनों ने बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं . अब इस वीडियो के बाद उनके फैंस उनको लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. यूट्यूब पर अनुराग के 7.81 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.