नई दिल्ली: सोनू निगम को सिंगिंग स्टार बनाने में एक गाने का बहुत बड़ा रोल है, जिसे 29 साल बाद भी लोग ठहर कर सुनना पसंद करते हैं. सोनू निगम ने डायरेक्टर सुभाष घई के कहने पर इस गाने को इतना दम से गाया था कि रिकॉर्डिंग के दौरान उनके गले से खून निकलने लगा था. हम फिल्म ‘परदेस’ के गाने ‘यह दिल दीवाना’ की बात कर रहे हैं, जिसके लॉन्ग शॉट शाहरुख खान के हमशक्ल के साथ शूट हुए थे. सिर्फ क्लोजअप शॉट में शाहरुख खान दिखे थे. गाने का संगीत 2 दिन में बनकर तैयार हो गया था. सुभाष घई ने रिकॉर्डिंग से पहले सोनू निगम से कहा था कि तुम्हें गाना इतनी जोर से गाना है, मानो हथौड़ा चला रहे हो. सोनू निगम की इसी कोशिश ने गाने को जुनून से भरा ऐसा रोमांटिक गाना बना दिया, जो आज लोगों के दिल के करीब है. गाने के बोल समीर ने लिखे थे और संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.