स्टारकिड शनाया कपूर फिलहाल अपनी फिल्म ‘तू या मैं’ के चलते सुर्खियों में हैं. फिल्म ने ठीकठाक परफॉर्म किया है. वे युवाओं का दिल जीत रही हैं, हालांकि अपनी डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से पहले वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं. सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी और नई तस्वीरें एक बार फिर नेटिजेंस का ध्यान खींच रही हैं,जिसकी वजह से उनहें जमकर ट्रोल भी किया गया था. यूजर्स का दावा था कि शनाया ने बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया था. रेडिट पर लोगों का कहना था कि बिना ट्रांसफॉर्मेशन और पारिवारिक रसूख के उनका डेब्यू मुमकिन नहीं था.
शनाया कपूर ने फिल्म ‘तू या मैं’ में अपनी परफॉर्मेंस से इंप्रेस किया है. (फोटो साभार: Instagram@shanayakapoor02)
रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स इन तस्वीरों को देखकर काफी तीखे कमेंट्स कर रहे थे. कई लोगों का मानना है कि शनाया ने बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर शनाया अपने ‘असली चेहरे’ के साथ रहतीं, तो शायद उन्हें कभी डेब्यू का मौका ही नहीं मिलता. लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए उन्होंने वही रास्ता चुना जो आजकल के ज्यादातर स्टारकिड्स चुन रहे हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह खूबसूरती ‘नेचुरल’ नहीं बल्कि डॉक्टर्स की मेहनत का नतीजा है.
(फोटो साभार: Reddit/Navigator369)
शनाया कपूर जमकर हुई थीं ट्रोल
शनाया ने पैसे के दम पर लुक बदला. यूजर्स का कहना है कि शनाया के पास साधन और बड़े कनेक्शन हैं, इसलिए उनके लिए यह सब आसान था. एक यूजर ने कमेंट किया कि आम लड़कियां चाहकर भी ऐसी महंगी सर्जरी नहीं करा सकतीं, शनाया बस लकी हैं कि उनके पास वो सब खरीदने की ताकत है जो उन्हें कुदरत से नहीं मिला. लोगों का मानना है कि उन्हें करियर थाली में परोस कर मिला है, इसलिए इसे ‘सर्वाइवल’ कहना गलत होगा. यह बहस अब लुक्स से हटकर स्टारकिड्स को मिलने वाली सुविधाओं पर मुड़ गई. शनाया को उनके लुक को लेकर ट्रोल किया गया. शनाया डेब्यू फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं. फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ काफी समय से अटकी हुई थी. करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से उनका डेब्यू होने वाला था, जो किन्हीं कारणों से बंद हो गई थी. शनाया को आज किसी बात का मलाल नहीं है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.