हॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट डुवैल के निधन से सिनेमा जगत में एक गहरा सन्नाटा पसर गया है. 95 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद दुनियाभर के फिल्मी सितारों ने उन्हें नम आंखों से याद किया. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि रॉबर्ट का काम आने वाली पीढ़ियों के लिए अभिनय की पाठशाला की तरह रहेगा. ‘द गॉडफादर’ जैसी कल्ट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले डुवैल ने एक्टिंग को जो बारीकियां दीं, वो आज भी मिसाल है.
ख़बरें फटाफट
ऑस्कर विजेता रॉबर्ट डुवैल ने 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.
नई दिल्ली. हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर रॉबर्ट डुवैल अब हमारे बीच नहीं रहे. 95 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. ‘द गॉडफादर’ जैसी कालजयी फिल्म में अपनी यादगार एक्टिंग से उन्होंने दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. ऑस्कर विजेता एक्टर के निधन की दुखद खबर उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा की. रॉबर्ट डुवैल के जाने से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया है.
बयान के अनुसार, रॉबर्ट ने रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. रॉबर्ट डुवैल का जन्म 5 जनवरी 1931 को कैलिफोर्निया में हुआ था. उन्होंने सात दशकों से अधिक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने हर भूमिका में गहराई भरी.