बॉलीवुड में 20 साल से ज्यादा समय से जॉन अब्राहम एक्टिव हैं. अपने काम से उन्होंने फैंस का दिल जीतकर अपनी अलग जगह बनाई है. अब एक्टर ने अपने करियर के शुरुआती दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि 2003 में जब वह इंडस्ट्री में आए थे, तब आउटसाइडर्स के लिए चीजें आसान नहीं ती. अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी संघर्ष किया है.
एक्टर ने शेयर किया एक्सपीरियंस
डेब्यू करते ही झेली आलोचनाएं
जॉन अब्राहम ने स्क्रीन मास्टरक्लास में बातचीत के दौरान बताया कि साल 2003 में जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो, उस समय नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले एक्टर बहुत कम थे. उनसे पहले सिर्फ अक्षय या शाहरुख ही थे, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के पहचान बनाई थी. जॉन का कहना है कि उन्होंने अपने दौर में जितना कुछ झेला है, जो फेस किया है उतना ही सब शायद ही किसी और ने फेस किया हो.
कॉम्पटीशन में नहीं करते यकीन
जॉन ने अपनी बात सामने रखते हुए इस बात का भी खुलासा किया कि वह सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर फोकस करते थे.उन्होंने कभी खुद को मीडिया के सामने पेश करने की कोशिश की. उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम किया. उन्होंने अपने साथ के सभी एक्टर्स का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने कभी किसी से कोई कॉम्पिटीशन नहीं रखा. अपनी बातचीत में उन्होंने वरुण धवन, अभिषेक बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि अभिषेक को तो मैं किस भी कर चुका हूं. ‘
बता दें कि जॉन अब पहले के मुकाबले काफी कम ही फिल्मों में नजर आते हैं. उनका कहना है कि वह किसी अच्छी कॉमेडी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं.उन्होंने ये भी कहा कि अगर कभी नो स्मोकिंग का सीक्वल बनता है तो वह उसमें जरूर काम करेंगे. जॉन अब्राहम ने अपने अब तक के करियर में धूम, गरम मसाला, दोस्ताना, न्यू यार्क और शूट आउट वडाला जैसी फिल्मों में अपने काम से लोगों का दिल जीत चुके हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.