बॉलीवुड के रोमांटिक गीतों की बात हो और कुमार सानू की आवाज़ का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. ‘कभी हां कभी ना’ फिल्म का गीत ‘ऐ काश के हम’ आज भी हर दिल की धड़कन है . संगीतकार जतिन-ललित और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की इस अमर रचना को कुमार सानू ने अपनी सुरीली आवाज से अमर कर दिया. फिल्म में शाहरुख खान का किरदार सुनील इस गाने के जरिए सुचित्रा कृष्णमूर्ति को सबसे रोमांटिक फर्स्ट डेट पर ले जाता है. यह गीत प्यार के उस नशे को बयां करता है जहां इंसान होश में नहीं आना चाहता ‘ऐ काश के हम होश में अब आने न पाएं, बस नग्में तेरे प्यार के गाते ही जाएं.’ अगर आप अपने खास के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं, तो यह गाना आपकी प्लेलिस्ट में होना चाहिए.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.