नई दिल्ली. फिल्म ये दिल आशिकाना (2002) का गाना ‘कॉलेज की लड़कियों’ उस दौर का एक ऐसा ‘एंथम’ था, जो हर स्कूल और कॉलेज जाने वाले लड़के की जुबान पर चढ़ा हुआ था. यह गाना आज भी 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर की यादें ताजा कर देता है. नदीम-श्रवण की जोड़ी ने इसे कंपोज किया था और उदित नारायण की मखमली आवाज ने इसमें जान फूंक दी थी. गाने के बोल बहुत ही सीधे और कनेक्ट करने वाले हैं, जिसमें कॉलेज लाइफ, वहां की मस्ती और पहली नजर के प्यार वाले अहसास को दिखाया गया है. गाने के वीडियो में करण नाथ को अपनी दोस्तों की टोली के साथ कॉलेज कैंपस में डांस करते देखा जा सकता है. बस की छत हो या कॉलेज का कैंटीन, यह गाना हर जगह बजता सुनाई देता था. इसकी बीट्स इतनी कैची थीं कि सुनते ही पैर थिरकने लगते थे.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.