हार्दिक पांड्या अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका का 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं जो सुर्खियों में छाई रहीं. अब इन सबके बीच हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने हीलिंग और स्टैंडर्ड पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या
इन सबके बीच नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में जिंदगी को नए नजरिए से देखने की बात कही. उनका यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब उनके पूर्व पति, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांडेय की नई रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
नताशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूलसाइड मशहूर पॉप सिंगर शकीरा के गाने पर डांस करती दिख रही हैं. वह खुद के साथ समय बिताने और जिंदगी को अलग नजर से जीने की कोशिश कर रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हीलिंग ने मुझे प्राइवेसी सिखाई, ग्रोथ ने मुझे अपने स्टैंडर्ड्स समझाए, और शांति ने मुझे चुप रहना सिखाया. अब मैं जिंदगी में अलग तरह से आगे बढ़ रही हूं’.
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.