90 के दशक के कई गाने ऐसे हैं, जो आज भी शादियों के संगीत में सुने जाते हैं. ऐसा ही एक गाना है साल 1993 में आई फिल्म ‘आदमी खिलौना है’ का. इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, जितेंद्र, गोविंदा और रीना राय नजर आए थे. फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म का एक गाना ‘मेहंदी लगाने की रात’ तो उस दौर में काफी पसंद किया गया था. उस दौर में और आज भी ये गाना शादियों में डीजे पर मेहंदी फंग्शन पर खूब बजता है. ‘मेहंदी लगाने की रात’ गाने में रीना रॉय मीनाक्षी की शादी में खूब नाचती हैं. जितेंद्र गाने में सामने खड़े नजर आ रहे हैं. देखते ही देखते ये गाना हर शादी का फेवरेट ट्रैक बन गया. गाने को आवाज साधना सरगम और कुमार सानू ने दी है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.