Arijit Singh Retirement Reaction: म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया. अरिजीत ने घोषणा करते हुए कहा कि अब वे प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास ले रहे हैं. उनकी इस ऐनाउंसमेंट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. अब उनके यूं अचानक इडंस्ट्री छोड़ने पर फैंस ही कई सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
बादशाह का छलका दर्द
साल 2026 की अभी शुरुआत ही है और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत बड़ी और हैरान करने वाली खबर आई कि इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक है अरिजीत सिंह संन्यास ले रहे हैं. ये खबर सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने रिटायरमेंट की जानकारी लोगों संग शेयर की. इस पर बादशाह ने रिएक्ट किया है, रैपर ने सिर्फ तीन शब्दों में अपना दुख जताते हुए लिखा, ‘सदियों में एक’.
अमाल मलिका का टूटा दिल
वहीं सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक भी उनके सन्यास लेने पर काफी दुखी हैं. उन्होंने एक लंबा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. अमाल ने उसमें लिखा है,कि यह खबर सुनकर वह पूरी तरह खो से गए हैं. उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन ये भी सच है कि अब म्यूजिक पहले जैसा कभी नहीं रहेगा. उन्होंने खुद को सिंगर का फैन बताया है.

अमाल का छलका दर्द
बी प्राक-ऋचा चड्ढा भी हुए भावुक
अरिजीत सिंह के फैसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री को भावुक कर दिया है. सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया पर अपनी भावना जाहिर करते हुए लिखा कि वह हमेशा अरिजीत के फैन रहेंगे. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी इस खबर से खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने कई इमोशनल इमोजी शेयर कर अपना दुख जाहिर किया. वहीं डांसर और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने अरिजीत के फैसले को आर्टिस्टिक आजादी बताया और उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.