फिल्म ‘अस्सी’ ने दर्शकों को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि यह सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली कहानी है. तापसी की दमदार अदाकारी और कानी कुस्रुति का असरदार किरदार फिल्म की जान बताया जा रहा है. कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म रुलाती है, झकझोरती है और लंबे समय तक याद रह जाती है.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ लोगों को पसंद आ रही है.
तापसी पन्नू के अलावा ‘अस्सी’ में मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, कानी कुस्रुति और रेवती जैसे बेहतरीन कलाकारों की दमदार टीम है. फिल्म की कहानी एक पीड़िता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ हुए हैवानियत के बाद कोर्ट में इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाती है.
क्या है ‘अस्सी’
फिल्म एक तीव्र कानूनी संघर्ष के जरिए समाज के जटिल सवालों को उठाती है. कहानी केवल अदालत की बहस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि नैतिकता, जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य जैसे गंभीर विषयों को भी छूती है. रिलीज के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर अपने रिएक्शन साझा किए, जो वायरल हो रहे हैं.
क्या बोले दर्शक
एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म ‘अस्सी’ जरूर देखिए. अनुभव सिन्हा का शानदार निर्देशन और तापसी व कानि कुश्रुति का दमदार अभिनय आपको अंदर तक झकझोर देगा और समाज में हो रही घटनाओं पर सोचने पर मजबूर कर देगा.’ तापसी पन्नू के परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा-‘तापसी सिर्फ मजबूत कैरेक्टर नहीं निभातीं, वह उनके दर्द और ताकत के हर एहसास को आप तक पहुंचा देती हैं. अस्सी हैवी है, लेकिन देखना बिल्कुल बेकार नहीं है.’
#Assi Movie Review: 🔥🎉
ASSI is a hard-hitting courtroom drama that unsettles and stays with you, powered by a gripping premise and solid performances by #TaapseePannu and #KaniKusruti.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.