हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर नई खुशखबरी दी है. आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड में सम्मान मिलने के बाद एक्टर ने ऐलान किया कि उनकी यह खास फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. अवॉर्ड जीतने की खुशी के साथ-साथ यह घोषणा फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.
ख़बरें फटाफट
अनुपम खेर की खुशी का नहीं ठिकाना
नई दिल्ली. मुंबई में हुए आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों को सम्मान मिला, लेकिन इस बार सबसे खास पल रहा अनुपम खेर के लिए. हिंदी सिनेमा में अपनी 550वीं फिल्म कर रहे अनुपम खेर को उनकी डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया.
इस फिल्म को पहले भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं, और अब इसके खाते में आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड भी जुड़ गया है. फिल्म को बेस्ट फिल्म का सम्मान मिला, जबकि इसमें तन्वी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.
पूरी टीम को को दिया क्रेडिट
अनुपम खेर ने अवॉर्ड नाइट की तस्वीरें शेयर करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. रिहर्सल, शंका, आंसू, हंसी और टीम का साथ, यही असली सफर है. उन्होंने पर्दे के आगे और पीछे काम करने वाले हर शख्स को इस सम्मान का हकदार बताया.