मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने घर ‘जलसा’ को लेकर ऐसा भावुक नोट लिखा है, जिसने फैंस का दिल छू लिया. उन्होंने कहा कि ‘जलसा’ उनके लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि लाखों चाहने वालों के प्यार और आशीर्वाद की निशानी है. बिग बी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दिल छू लेने वाली कही बात
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि यह घर पिछले 30 साल से ज्यादा समय से उनके परिवार का सहारा बना हुआ है. यहीं उनके बच्चे बड़े हुए, यहीं उनकी शादियां हुईं और अब उनके पोते-पोतियां भी इसी घर में खेलते हुए बड़े हो रहे हैं. उनके लिए ‘जलसा’ सिर्फ ईंट-पत्थर का मकान नहीं, बल्कि यादों, खुशियों और परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों की जगह है.
आशीवार्द से कम नहीं दुआ
अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पोस्ट से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.अब उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के लिए एक भावुक खुलासा किया है. बिग बी ने लिखा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी उनके चाहने वाले समय निकालकर उनसे मिलने आते हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करते हैं. उनके मुताबिक यह प्यार किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.
जलसा को लेकर कही बड़ी बात
अमिताभ ने ‘जलसा’ को जश्न और साथ की निशानी बताया. उनका कहना है कि यह घर उनके जीने के तरीके का हिस्सा है और हमेशा खुशियों का एहसास कराता रहेगा. इस घर ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. 30 साल से ये घर उनकी कई सारी यादें समेटे हुए हैं.
बात अगर अमिताभ बच्चन के करियर की करें तो इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. वह फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं, जिसमें वह अश्वत्थामा के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’, ‘सेक्शन 84’, ‘द इंटर्न’ का हिंदी रीमेक और ‘आंखें 2’ जैसे प्रोजेक्ट भी हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.