नई दिल्ली: 90s में हिंदी सिनेमा जब बदलाव से गुजर रहा था, तब फिल्मों के साथ-साथ गानों में भी खुलापन आने लगा था. क्लासिक गानों के बीच कुछ गाने अपने दोहरे अर्थ की वजह से पॉपुलर हुए. आज लोग भले नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ के पीछे पड़ जाते हैं, लेकिन क्या किसी ने 1994 की फिल्म ‘अमानत’ का वो शरारत भरा गाना सुना है, जिसे संजय दत्त पर फिल्माया गाया था. हम गाने ‘दिन में लेती है’ की बात कर रहे हैं, जिसे अगर बॉलीवुड का सबसे शरारत भरा गाना कहा जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. कुमार सानू, अलका याग्निक और इला अरुण ने इसे गाकर साबित किया था कि वे कितने वर्सटाइल सिंगर हैं. 1994 की फिल्म ‘अमानत’ के गाने के बोल अनवर सागर ने लिखे थे. इसमें अक्षय कुमार भी नजर आए थे.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.