नई दिल्ली. फिल्म गुंडाराज (1995) का ‘आई लव यू’ उन सदाबहार रोमांटिक गानों में से एक है, जिसने अजय देवगन और काजोल की केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर एक नई पहचान दी. इस गाने को मशहूर गायक कुमार सानू और अलीशा चिनॉय ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है, अनु मलिक के म्यूजिक से सजा यह गीत उस समय चार्टबस्टर साबित हुआ था और आज भी 90 के दशक के रोमांटिक गानों की लिस्ट में ऊपर रहता है. फिल्म में यह गाना तब आता है जब अजय देवगन और काजोल का प्यार परवान चढ़ रहा होता है. जफर गोरखपुरी के लिखे बोल सीधे दिल में उतर जाते हैं. 90 के दशक मे काजोल और अजय देवगन का यह रोमांटिक सॉन्ग खूब पॉपलुर हुआ था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.