25 साल पहले आई आमिर खान की फिल्म लगान बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह के साथ एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई थी. फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आमिर खान ने इसकी शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर किए. वो कहते हैं कि 6 महीने तक फिल्म की शूटिंग से पहले वो लोग रोज गायत्री मंत्र सुनते थे.
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म से जुड़ा अपना अनुभव शेयर करते हुए आमिर खान कहते हैं कि हर दिन सेट पर पहुंचने से पहले वो लोग गायत्री मंत्र सुनते हैं. आमिर खान ने कहा कि उनके को-स्टार अखिलेंद्र मिश्रा, जो फिल्म में अर्जन के रोल में थे, वो बस में जाते वक्त रोज गायत्री मंत्र बजाते थे. आमिर कहते हैं कि कुछ लोग इंग्लिश गाने बजाने के लिए कहते थे, लेकिन वो गायत्री मंत्र सुनना पसंद करते थे.
आमिर खान ने बताए अनसुने किस्से
ब्लॉकबस्टर थी लगान
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लगान’ साल 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं. इसको दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. फिल्म उस साल भारत की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी, लेकिन फिल्म अवॉर्ड जीतने में सफल नहीं थी. फिल्म को मिले रिस्पांस के बारे में आमिर खान कहते हैं कि वो फिल्म के आखिरी दस मिनट देखकर वो हर बार भावुक हो जाते हैं. एक्टर कहते हैं, ‘हर कोई मेहनत करता है, लेकिन बहुत कम फिल्मों को ऐसा प्यार और सम्मान मिलता है’.
‘लगान’ आमिर खान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की रेटिंग 8.1 है. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख भी सकते हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.