आमिर खान प्रोडक्शंस की मच अवेटेड फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म के ट्रेलर और गानों के बाद अब एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आमिर खान, वीर दास और सुनील ग्रोवर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस वीडियो को देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं कि आमिर खान कौन हैं और उनकी मिमिक्री कौन कर रहा है.
इस कॉमेडी फिल्म की खास बात यह है कि यह वीर दास की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है. फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है लेकिन, अब मेकर्स ने इस वीडियो के बाद उनकी एक्साटमेंट दोगुनी कर दी है.
सुनील का अंदाज जीत रहा दिल
वीडियो में सुनील ग्रोवर आमिर खान की ऐसी जबरदस्त मिमिक्री करते हैं कि पल भर के लिए लोग कन्फ्यूज हो जाएं. सुनील ने आमिर के हाव-भाव ही नहीं, बल्कि उनके कपड़ों और अंदाज तक को बखूबी कॉपी किया है.
वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
सुनील ने वीडियो में ऐसी परफेक्ट नकल देखकर वीर दास भी हंसते-हंसते कन्फ्यूज हो जाते हैं कि सामने असली आमिर हैं या सुनील. वीडियो में तीनों की बातचीत और मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.यह फनी वीडियो न सिर्फ लोगों को हंसा रहा है, बल्कि फिल्म को लेकर उत्सुकता भी और बढ़ा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और सुनील ग्रोवर की कॉमेडी की तारीफ करते नहीं थक रहे.
बता दें कि आमिर खान प्रोडक्शंस इससे पहले लगान, तारे जमीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी शानदार और अलग सोच वाली फिल्में बना चुका है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बैनर अब हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस लेकर आ रहा है. वीर दास के साथ यह आमिर खान प्रोडक्शंस की दूसरी फिल्म है. अब बतौर निर्देशक वीर दास की यह नई पारी दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाली है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.