बेटी वामिका के पांचवें जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने मातृत्व सफर को याद करते हुए मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों और बढ़ी जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आया और सराहना बटोरी.
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मां बनना आपको उन तरीकों से बदल देता है, जो सच में मायने रखते हैं. आपको वही इंसान बने रहने की जरूरत नहीं होती, जो आप पहले थे’. उनके पोस्ट से साफ झलकता है कि मां बनेन के उनके अनुभव ने उनकी जिंदगी को नए अर्थ दिए हैं. अनुष्का के लिए वामिका की हर छोटी उपलब्धि — उसकी पहली मुस्कान, पहला कदम या उसके साथ बिताए गए साधारण पल — अनमोल हैं. उन्होंने इशारों में बताया कि मां बनने के बाद जिम्मेदारियां जरूर बढ़ती हैं, लेकिन इसके साथ जीवन को देखने का नजरिया भी पूरी तरह बदल जाता है.

अनुष्का शर्मा का पोस्ट
अनुष्का का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच काफी सराहा जा रहा है. कई लोग इसे ईमानदार, सच्चा और प्रेरणादायक बता रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं. विराट अक्सर सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.
दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात के समय वह काफी नर्वस थे और माहौल को हल्का करने के लिए उन्होंने अनुष्का को एक जोक सुनाया था. वहीं से दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अनुष्का और विराट ने 1 दिसंबर 2017 को इटली में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली. इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. साल 2021 में कपल ने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया, जबकि फरवरी 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई ‘जीरो’ थी, जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.