70 के दशक की बात हो और हेलेन का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। फिल्म ‘परसमणि’ का मशहूर गीत ‘ऊई मां ऊई मां क्या हो गया’ आज भी उसी मस्ती और चुलबुलेपन के साथ याद किया जाता है. घाघरा-चोली में सजी हेलेन ने इस गाने में ऐसा जबरदस्त डांस किया कि हर उम्र का दर्शक झूम उठा. उनकी आंखों की शरारत, एक्सप्रेशन और एनर्जी ने इस गीत को आइकॉनिक बना दिया. लता मंगेशकर की आवाज ने गाने में जान डाल दी और संगीत के साथ हेलेन की अदाएं दर्शकों के दिलों पर छा गईं. यह सिर्फ एक डांस नंबर नहीं था, बल्कि 70s की आइटम सॉन्ग कल्चर की पहचान बन गया. ‘ऊई मां ऊई मां’ आज भी बजता है तो वही पुरानी रौनक लौट आती है. हर पीढ़ी को झूमने पर मजबूर कर देता है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.