Brutally Trolled: जॉय अवॉर्ड्स 2026 के इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की भद्द पीट रही है. किंग खान ने स्टेज पर फैन का फोन छीन लिया, क्योंकि वो सेल्फी ले रहा था. क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं…
मामला जॉय अवॉर्ड्स 2026 के मंच का है. जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अवॉर्ड प्रेजेंटेशन के दौरान मंच पर मौजूद एक फैन शाहरुख खान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है. लेकिन, किंग खान ने फैन का फोन छीन लिया. यह घटना 17-18 जनवरी 2026 की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है.
इंटरनेट पर बना बहस का मुद्दा
वायरल वीडियो में शाहरुख ने हालांकि बेहद शांत अंदाज में अपने फैन से फोन लिया और उसे सामने मौजूद ऑफिशियल कैमरे की ओर देखने का इशारा किया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर बहस का मुद्दा बन गया.
लोगों ने बताया ‘घमंडी’
जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान के इस व्यवहार को ‘घमंड’ और ‘अहम’ से जोड़ते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, वहीं कई लोग बिना पूरी स्थिति समझे एक्टर पर सवाल उठाते नजर आए. एक अन्य ने लिखा- फोटो क्लिक हो जाती तो क्या बिगड़ जाता. एक अन्य ने लिखा- सुपरस्टार्स हम जैसे लोग ही इन्हें बनाते हैं. एक अन्य ने लिखा- ये करना जरूरी था. फोटो क्लिक करा लेते तो क्या बिगड़ जाता. लोग किंग खान को अहंकारी , अभिमानी भी कह रहे हैं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.