नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायणः पार्ट-1 लगातार बड़ी स्टारकास्टिंग से चर्चा में है। इसी बीच खबरें रहीं कि एक्टर राघव जुयाल ने विक्रांत मैस्सी को फिल्म से रिप्लेस कर दिया है। रिप्लेसमेंट की खबरों पर अब विक्रांत मैस्सी ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं, क्योंकि वो पहले भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे। राघव जुयाल द्वारा रिप्लेस किए जाने की खबरें सामने आने के बाद विक्रांत मैस्सी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी के स्टोरी सेक्शन में लिखा, ओके, सब साफ करने के लिए कहना चाहता हूं कि मैं कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं था। मैं नहीं हूं, और कभी था भी नहीं। इतनी गैर-जिम्मेदार मीडिया कवरेज, वो भी ‘सम्मानित’ कहे जाने वाले मीडिया हाउसों से, सच में हैरान करने वाली है। आगे एक्टर ने लिखा, फिर भी, रामायण फिल्म के लिए सभी को ढेरों शुभकामनाएं। मैं जरूर टिकट खरीदकर इसे सिनेमाघरों में देखने जाऊंगा।” विक्रांत मैस्सी ने डिलीट की पोस्ट मीडिया कवरेज पर भड़ककर की कई इस पोस्ट के महज एक घंटे बाद ही विक्रांत ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है। कैसे शुरू हुईं रिप्लेसमेंट की खबरें? हाल ही में वैराइटी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में राघव जुयाल लंकेश रावण यानी यश के बेटे मेघानद (इंद्रजीत) का किरदार निभाएंगे। इसके बाद से ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि पहले ये रोल विक्रांत मैस्सी निभाने वाले थे, ऐसे में राघव जुयाल ने उन्हें रिप्लेस किया है। कैसी होगी रामायण की कास्टिंग? फिल्म रामायणः पार्ट- 1 में रणबीर कपूर, भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में हैं। केजीएफ स्टार यश फिल्म में लंकेश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में है। वहीं एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह भी सूर्पणखा के रोल में होने वाली हैं। बता दें कि फिल्म रामायण 6 नवंबर को रिलीज हो रही है।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.