एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी कथित शादी के वीडियो के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपए का ऑफर ठुकरा दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया था, जिसे दोनों ने अस्वीकार कर दिया। वहीं, टॉलीवुड न्यूज पोर्टल टुपाकी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विजय और रश्मिका जल्द शादी कर सकते हैं। इसी के चलते कई ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके पास शादी का वीडियो खरीदने के लिए संपर्क कर रहे हैं। एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी उन्हें मोटी रकम की पेशकश की है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका किसी भी कीमत पर अपनी कथित शादी का वीडियो बेचना नहीं चाहते। संभावना है कि वे इसे सीधे यूट्यूब पर ही रिलीज करें।
विजय और रश्मिका की शादी की चर्चा गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि दोनों सितारों ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, पिछले साल अक्टूबर महीने में एम9 न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। अब खबरें हैं कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी कर सकते हैं। इससे पहले 2 फरवरी को भी शादी की अफवाहें उड़ी थीं। दावा किया जा रहा है कि शादी राजस्थान के उदयपुर के एक हेरिटेज पैलेस में निजी समारोह में होगी।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.