अबु मलिक ने कहा कि एक बार उन्हें एक म्यूजिक स्टूडियो में मराठी गाना रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया था. जब वह अपने हटके कपड़ों में गा रहे थे, तो एक शख्स ने उन्हें देखा और उनके बारे में पूछा. जब उस शख्स को पता चला कि अबू, अनु मलिक के भाई हैं, तो उसने उन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए कहा. अबू ने बताया कि एक महिला और दो पुरुष उनके घर इंटरव्यू के लिए आए थे, लेकिन उसके बाद वह इस बात को भूल गए, जब तक कि उन्हें असल में कॉन्ट्रैक्ट नहीं भेजा गया.
अबु मलिक ने कहा, “कुछ दिनों बाद कॉन्ट्रैक्ट आया. कुछ लोग मास्क पहनकर आए थे. वे मास्क पहनते हैं, आप उन्हें देख नहीं सकते… वे आपका सामान पैक करते हैं… छह-सात लोग आए, और वे मेरी हर पैंट की तह चेक कर रहे थे. वे सबकुछ चेक करते हैं और कुछ बोलते नहीं हैं. कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है कि जब तक आप घर के अंदर हैं, आप घर के अंदर नहीं हैं. उनकी गाड़ियां भी मास्क्ड होती हैं… मेरा सामान चला गया, कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया.” हालांकि, उन्हें अपने कॉन्ट्रैक्ट में एक गलती करने का अफसोस है.
अबू मलिक ने कहा, “मैंने एक गलती की. मैंने उनसे बहुत पैसे मांगे. मैं सोचता था कि अगर मैं एक दिन काम करूंगा तो दो लाख रुपये बनते हैं, तो हर दिन काम करूंगा तो दो लाख को मल्टीप्लाई करूंगा. लेकिन मैंने कॉन्ट्रैक्ट में ये नहीं लिखा कि यार, मिनिमम स्टे कितना होना चाहिए. अगर मिनिमम स्टे लिख देता, तो मेरी लाइफ बन जाती. वो जो अनु मलिक का चक्कर है न, मैं उससे भी बेहतर होता. एक गेम ने मेरी किस्मत बदल दी होती.”
अबू मलिक से जब पूछा गया कि क्या कंटेस्टेंट्स मिनिमम स्टे गारंटी क्लॉज मांग सकते हैं, तो अबू ने कहा, “नहीं, मैं कह सकता हूं, अरे हम लोग… सलमान के मुताबिक, मैं कुछ भी कर सकता था. वे मुझसे साइन करवाने के लिए मिन्नतें कर रहे थे. हां, वे गिड़गिड़ा रहे थे.”
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.