अभिनेता पराग त्यागी ने निजी जीवन के गहरे सदमे के बाद एक बार फिर अपने करियर की ओर कदम बढ़ाया है. पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के आठ महीने बाद उन्होंने टीवी शो ‘चंदनबाला’ के जरिए अपनी वापसी का ऐलान किया. पराग ने सोशल मीडिया पर शो की झलक साझा करते हुए इस नए चैप्टर की जानकारी दी, जिसे फैंस काफी सराह रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
पराग त्यागी कमबैक कर रहे हैं.
नई दिल्ली. एक्टर पराग त्यागी ने निजी जिंदगी के सबसे कठिन दौर के बाद एक बार फिर अपने करियर की नई शुरुआत की है. पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के करीब आठ महीने बाद पराग ने टेलीविजन पर वापसी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने नए टीवी शो की झलक दिखाते हुए फैंस को यह जानकारी दी, जिसे देखकर लोग भावुक भी हुए और खुश भी.
पराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग शो ‘चंदनबाला’ से जुड़ी एक तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने छोटा सा कैप्शन लिखा, ‘जल्द आ रहा है… चंदनबाला’ इस पोस्ट में पराग का जज्बा साफ नजर आया, वहीं शेफाली के लिए उनका प्यार और यादें भी शब्दों के बीच झलकती दिखीं. बता दें कि शेफाली जरीवाला का 28 जून 2025 को मुंबई में 42 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिसने इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा झटका दिया था.