Hina Khan Brutally Trolled: हिना खान इन दिनों तुर्किए में वेकेशन मना रही हैं. वो अपनी वेकेशन से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस की फोटोज उनपर भारी पड़ती नजर आ रही हैं. तुर्किए में वेकेशन मनाने पर हिना खान को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.
हिना खान का मानना है कि सच्ची खुशी शोर-शराबे और बड़ी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है. हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी इस्तांबुल यात्रा से ऐसा ही एक सुकून भरा लम्हा फैंस के साथ साझा किया. उनके फोटोज इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बन गई हैं.

इस्तांबुल की एक शांत सुबह, नाश्ते की मेज और आसपास मंडराते पक्षी—हिना इस खूबसूरत पल में पूरी तरह खोई नजर आईं. तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए पक्षियों को खाना खिलाती दिखीं, जबकि उनके पीछे ऐतिहासिक हागिया सोफिया और ब्लू मस्जिद की भव्यता साफ झलक रही थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम realhinakhan)

हिना ने इस पल को “सादगी में छुपी खुशी” बताते हुए कैप्शन में लिखा कि इस ऐतिहासिक शहर के बीच ऐसी सुबह उनके लिए बेहद खास रही. उनके लिए यह सिर्फ एक ट्रैवल मोमेंट नहीं, बल्कि दिल को सुकून देने वाला अनुभव था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम realhinakhan)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले भी हिना ने अपने पति रॉकी जैसवाल, मां और परिवार के साथ तुर्की ट्रिप की झलकियां साझा की थीं. उन्होंने इस्तांबुल के पारंपरिक तुर्की नाश्ते की तारीफ करते हुए वहां की मेहमाननवाजी, गर्मजोशी और माहौल को “दिल छू लेने वाला” बताया. उनके मुताबिक, एक बार यह अनुभव हो जाए तो यह हमेशा के लिए यादों में बस जाता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम realhinakhan)

इन सब के बीच कुछ लोगों ने हिना खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि हिना खान को भारतीय होने के नाते तुर्किए को बॉयकॉट करना चाहिए था. क्यो वो भूल गईं कि पिछले साल पहलगाम हमले के बाद तुर्किए का भारत के प्रति कैसा रवैया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम realhinakhan)

यूजर एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, ‘मैं हमेशा आपके काम की सराहना करता रहा हूं, लेकिन इस समय तुर्की पर्यटन का प्रचार करना, खासकर जब तुर्की ने भारत के साथ जो किया है, वह सही नहीं लगता. एक भारतीय होने के नाते, मुझे उम्मीद थी कि आप हमारे देश के खिलाफ जाने वाली किसी चीज का समर्थन करने के बजाय मजबूत रुख अपनाएंगी. उम्मीद है कि आप अपने समर्थन के बारे में दोबारा सोचेंगी’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम realhinakhan)

सोशल मीडिया यूजर्स ने हिना खान को याद दिलाया कि पहलगाम हमले के बाद तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया था और हमें इस बात को कभी भूलना नहीं चाहिए. हमें अपने देश के खिलाफ जाने वालों के पर्यटन को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.(फोटो साभार इंस्टाग्राम realhinakhan)

हिना खान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ छोटी-बड़ी हर बात शेयर करती हैं. उन्होंने कैंसर से जंग लड़ते हुए अपने फैंस से कनेक्शन नहीं तोड़ा और समय-समय पर सारी अपडेट शेयर की.(फोटो साभार इंस्टाग्राम realhinakhan)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.