सोशल मीडिया पर छाई नई ‘डांसिंग क्वीन’, पिंक साड़ी में खींचा सबका ध्यान, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
नई दिल्ली.सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन स्टार बन जाए, कहा नहीं जा सकता. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है, जिसमें एक लड़की अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के सुपरहिट गाने ‘हौली हौली’ पर बिंदास डांस करती नजर आ रही है. लड़की के कॉन्फिडेंस और कातिलाना स्टेप्स ने नेटिजेंस को अपना दीवाना बना लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने रकुल प्रीत सिंह के ऑरिजनल हुक स्टेप्स को न केवल बखूबी कॉपी किया है, बल्कि उसमें अपना एक खास अंदाज भी जोड़ा है. गाने की हाई-एनर्जी बीट्स पर उनके मूव्स इतने सटीक हैं कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. पिंक साड़ी में लड़की की एनर्जी और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन किसी प्रोफेशनल बॉलीवुड डांसर से कम नहीं लग रहे हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.