साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में स्टार की पत्नी ने अदालत में तलाक की अर्जी दी है. संगीता ने विजय पर एक एक्ट्रेस संग एक्सस्ट्रा मैरिटल अफेयर और बेवफाई का आरोप भी लगाया है. लेकिन इसी बीच खबर आई है कि अब उनके बेटे जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर पिता को अनफॉलो कर दिया है.
नई दिल्ली. साउथ स्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. दरअसल स्टार की पत्नी ने तलाक की अर्जी कोर्ट में सभी को हैरान कर दिया है. इतना ही नहीं अब खबर सामने आ रही है कि उनके बेटे जेसन संजय ने पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

संगीता की मानें तो उन्होंने पहले भी विजय को चेताया था कि वह ये सब न करें. अब उन्होंने याचिका में दावा किया है कि समझाने के बाद भी विजय ने उस एक्ट्रेस संग अफेयर खत्म नहीं किया, इतना ही नहीं संगीता ने तो उन पर और भी कई आरोप लगाए हैं.

विजय जहां अपने करियर की आखिरी फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं, वहीं अब उनकी पत्नी के बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दि है. ये सब एक्टर के साथ उस वक्त हो रहा है, जब वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी के साथ चुनाव में उतरने वाले हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन उनके बेटे ने उन्हें इंस्टाग्राम से अनफोलो किया है या नहीं, इस बात की अभी साफ तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है. कुछ लोगों का कहना है कि जेसन ने हाल ही में विजय को अनफॉलो किया.तो कुछ कह रहे हैं कि उन्होंने पिता को कभी फॉलो ही नहीं किया था.

जेसन के अनफॉलो का पूरा सच क्या है, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. वहीं, संगीता सोर्नालिंगम को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी याचिक में कहा कि विजय को चेतावनी देने के बाद उन्होंने संगीता पर कई तरह पाबंदिया लगा दी थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सबके बाद ही संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. उन्होंने दावा किया है कि विजय का एक जानी मानी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है. लेकिन इस आरोप पर अब तक विजय ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नही दी है.

गौरतलब है कि संगीता और विजय ने 25 अगस्त 1999 को शादी रचाई थी. इसके बाद दोनों ने चेन्नई में रिसेप्शन रखा. विजय ईसाई हैं और संगीता हिंदू, लेकिन शादी हिंदू परंपरा के मुताबिक ही हुई थी.

बता दें कि इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं. उनके बच्चे विजय की फिल्मों में कभी-कभी नजर आ चुके हैं. फिलहाल, उनके बेटे के अनफॉलो वाली खबर की हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं. फैंस अब दोनों में से किसी की भी बयान के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.