‘एक ही जिंदगी है’, ‘पान की दुकान’ पर शहबाज बदेशा ने ‘बेशरमी’ से किया डांस, तोंद दिखा-पेट पकड़कर नाचे
‘बिग बॉस 19’ से लाइमलाइट में शहबाज बदेशा अपने काम पर लगे हुए हैं. वह लगातार म्युजिक वीडियोज ला रहे हैं. कई और प्रोडक्ट्स पर काम कर रहे हैं. इन काम के बीच वह सोशल मीडिया पर अपने रूटीन और प्रोफेशनल लाइफ जुड़े अपडेट्स देते हैं. फनी वीडियोज शेयर करते हैं. हाल में में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अर्धनग्न हैं. उन्होंने शरीर के ऊपरी हिस्सी पर कपड़े नहीं पहने हैं. अपनी तोंद को फ्लॉन्ट करते हुए ओ रोमियो के गाने ‘पान की दुकान’ गाने पर डांस कर रहे हैं. फनी एक्सप्रेशन दे रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जब आप तैयार हो बेशर्म बनें और कोशिश करें हर कोई हंसे. एक ही जिंदगी है. खुश रहें. हैव ए ग्लोरियस”
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.