रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कथित शादी की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में हैं. पहले कहा जा रहा था कि दोनों 2 फरवरी को शादी करेंगे, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक अब संभावित तारीख 26 फरवरी बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने उनकी शादी के एक्सक्लूसिव राइट्स खरीदने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, ताकि इसे दर्शकों तक खास शो के रूप में पेश किया जा सके. बताया जा रहा है कि कपल ने अपनी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.
रश्मिका-विजय की शादी को लेकर बज बना हुआ है.
हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब उनकी शादी की नई तारीख 26 फरवरी बताई जा रही है. हालांकि अभी तक दोनों कलाकारों या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है.
रश्मिका-विजय ने ठुकराया नेटफ्लिक्स का ऑफर
इसी बीच उनकी शादी को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग के एक्सक्लूसिव राइट्स खरीदने के लिए कपल को बड़ा ऑफर दिया था. तेलुगु मीडिया पोर्टल वेदी वेदीगा की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने लगभग 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा था ताकि उनकी शादी को डॉक्यूमेंट्री या स्पेशल शो के रूप में दर्शकों तक पहुंचाया जा सके.
हालांकि बताया जा रहा है कि रश्मिका और विजय ने इस प्रस्ताव को विनम्रता से ठुकरा दिया. रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा पब्लिक नहीं करना चाहते और शादी को पारिवारिक और निजी समारोह के रूप में ही रखना चाहते हैं.
नयनतारा और विग्नेश ने बेचे थे अपनी शादी के राइट्स
यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार कपल को शादी के राइट्स के लिए इतना बड़ा ऑफर मिला हो. इससे पहले साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने अपनी शादी के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचकर खूब चर्चा बटोरी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस डील की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई थी. वहीं अभिनेत्री हंसिका मोटवानी भी अपनी शादी के राइट्स बेचने को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं.
फिलहाल रश्मिका और विजय की शादी की खबरों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि यह जोड़ी न केवल फिल्मों बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा के केंद्र में बनी हुई है. फैंस अब देखना चाहते हैं कि आखिर यह चर्चित रिश्ता कब और किस तरह नए मुकाम तक पहुंचता है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.