बॉलीवुड एक्टर और उनके बेटे कानूनी विवादों की वजह से लाइमलाइट में रहे. एक्टर ने साल 2019 में दर्ज रेप की एफआईआर को रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. दूसरी ओर, हीरो के बेटे एक संगीन मामले में जेल जा चुके थे. उन्हें अप्रैल 2023 में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. अब वे अपने फिल्मी करियर को दोबारा संवारने में जुटे हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली अक्सर विवादों में रहते हैं. जहां आदित्य पर रेप का केस चल रहा है, वहीं सूरज अपनी गर्लफ्रेंड जिया खान की मौत के मामले में जेल जा चुके हैं.

आदित्य पंचोली ने 12 फरवरी को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने मांग की है कि साल 2019 में एक एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ दर्ज कराई थी, उसे रद्द कर दिया जाए. एक्टर ने 90 के दशक में कई ग्रे कैरेक्टर निभाए थे. उनकी पहचान एक गुस्सैल एक्टर के रूप में बनी है.

आदित्य के वकील का कहना है कि जिस घटना का आरोप लगा है, उसके 15 साल बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी. उन्होंने इसे गलत इरादे से फंसाने की कोशिश बताया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर के वकील ने कोर्ट में एक रिकॉर्डिंग जमा की है. उनका दावा है कि एफआईआर दर्ज होने से पहले एक शख्स उनसे मिला था और उस बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास है, जो यह साबित करती है कि यह केस गलत नीयत से किया गया.

सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने शिकायत करने वाली महिला को 11 बार नोटिस भेजा, लेकिन वो एक बार भी जांच के लिए पेश नहीं हुई. इस पर कोर्ट ने महिला को 24 फरवरी को खुद हाजिर होने का आदेश दिया है.

आदित्य के बेटे सूरज पंचोली की जिंदगी 2013 में तब बदल गई, जब उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जिया खान ने खुदकुशी कर ली थी. जिया खान की मां ने सूरज पर जिया को प्रताड़ित करने और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

केस में सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया और बाद में केस सीबीआई को सौंप दिया गया. सालों तक केस चला और सूरज पर सुसाइड के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे.

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अप्रैल 2023 में सीबीआई की विशेष अदालत ने सबूतों की कमी के कारण सूरज पंचोली को बरी कर दिया. अब सूरज फिर से फिल्मों में एक्टिव होने की कोशिश कर रहे हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.