साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने उन तमाम अफवाहों पर लगाम लगा दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना वाला रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था. नागार्जुन ने साफ किया कि उन्हें यह रोल कभी मिला ही नहीं, हालांकि वो फिल्म और अक्षय की एक्टिंग के बड़े फैन हो गए हैं. उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए यहां तक कह दिया कि काश वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होते. फिलहाल वो अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस और आदित्य धर के डायरेक्शन के मुरीद नजर आ रहे हैं.
नागार्जुन ने अक्षय खन्ना की तारीफ में पढ़े कसीदे.
100वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं नागार्जुन
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे लेकर उन्होंने बताया, ‘हम कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि यह फिल्म बेहद खास बने. धुरंधर जैसी फिल्मों को देखकर यह साफ हो गया है कि अब दर्शक इंटरनेशनल लेवल की कहानियों की मांग कर रहे हैं.’
मुश्किल था अक्षय खन्ना को कास्ट करना
मालूम हो कि अक्षय खन्ना को रहमान डकैत के रोल के लिए राजी करना कोई आसान काम नहीं था. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने आदित्य धर को अक्षय खन्ना का नाम सुझाया, तो आदित्य को लगा कि यह मुमकिन नहीं है. मुकेश ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ‘आदित्य को लगा कि मैं कुछ ज्यादा ही बड़ी उम्मीदें पाल रहा हूं, लेकिन मुझे पूरा यकीन था कि अक्षय पाजी ही इस रोल के लिए परफेक्ट हैं.’
अक्षय खन्ना ने रिजेक्ट कर दी थी धुरंधर फिल्म
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा नेल बताया कि ‘तब तक मैंने उनकी फिल्म छावा भी नहीं देखी थी. जब मैंने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने सीधे मुझे डांटते हुए कहा- पागल हो गया है क्या? लेकिन मुकेश भी अपनी बात पर अड़े रहे. उन्होंने बस एक ही जिद की कि अक्षय मना करने से पहले एक बार स्क्रिप्ट सुन लें. आखिरकार जब अक्षय ने पूरी कहानी सुनी, तो उनका रिएक्शन ऐसा था जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. कहानी सुनते ही वो बोला कि ये तो बहुत जबरदस्त है. इसमें काम करने में बड़ा मजा आएगा.
19 मार्च को रिलीज होगी आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’
बताते चलें कि ‘धुरंधर 2’ और सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ दोनों ही 19 मार्च को सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी. सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि शायद क्लैश से बचने के लिए ‘धुरंधर’ के मेकर्स अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दें, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि कोई बदलाव नहीं होगा. फिल्म अपनी तय तारीख यानी 19 मार्च को ही रिलीज होगी.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.