अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट लक्ष्मी रामाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर उठे विवाद के बाद अपने बयान पर सफाई दी है. उनके हालिया बयान को अभिनेता थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीत के तलाक से जोड़कर देखा जा रहा था. एक्ट्रेस लक्ष्मी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.
लक्ष्मी रामाकृष्णन ने दी सफाई.
लक्ष्मी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने विजय के निजी जीवन या उनकी राजनीतिक यात्रा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. उन्होंने लिखा कि वह विजय को केवल एक सम्मानजनक, शांत और विनम्र सह-कलाकार के रूप में जानती हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता की मां के प्रति उनके मन में हमेशा गहरा सम्मान रहा है.
लक्ष्मी रामाकृष्णन ने दी सफाई
उन्होंने आगे कहा कि उनके लेटेस्ट स्पीच की कुछ लाइनों को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया और उन्हें विजय की राजनीतिक एंट्री तथा उनके निजी जीवन से जोड़ दिया गया, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था. एक्ट्रेस ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उनका वायरल बयान कॉन्टेक्स्ट से बाहर हैं जो उनकी बातों को गलत तरीके से पेश करती हैं.
एक्ट्रेस का बयान बातों को तोड़-मोड़कर किया जा रहा पेश
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि जब एक न्यूज पेपर ने उनसे इस मामले में रिएक्शन मांगा, तब उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि पब्लिक में रहने वाले लोग अपनी पर्सनल लाइफ को अपने पॉलिटिक्स से दूर रखने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन चुनावी माहौल के कारण इस बयान को जरूरत से ज्यादा महत्व दे दिया गया.
अपने बयान के अंत में लक्ष्मी ने दोहराया कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये सफाई सिर्फ इसलिए दी क्योंकि उनकी बातों को लेकर फैल रही गलतफहमियां दूर हो सकें. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी बयान को संदर्भ से हटाकर पेश कर दिया जाता है, जिससे अनावश्यक विवाद खड़े हो जाते हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.