अल्लू अर्जुन ने एक ब्रांड मैनेजर के खिलाफ मानहानि केस दर्ज करने का दावा किया है. मैनेजर ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि अल्लू से मिलने के लिए उन्हें 42 रूल्स बताए गए थे, जिनमें उनसे हाथ नहीं मिलाना और आंखों में आंखें डालकर बात करना मना है, जैसे नियम शामिल थे. मैनेजर की क्लिप वायरल होने पर अल्लू की खूब आलोचना हुई. इसके बाद अल्लू की टीम ने एक बयान जारी कर मैनेजर के खिलाफ लीगल एक्शन की बात कही है.
अल्लू अर्जुन के ब्रांड मैनेजर के खिलाफ लीगल एक्शन ले रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @alluarjunonline)
अल्लू अर्जुन आलोचना होने के बाद उनकी टीम ने बयान जारी कर लिखा, “अल्लू अर्जुन के बारे में हाल ही में किए गए कुछ दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं. उन्होंने हमेशा खुद को गरिमा और सम्मान के साथ पेश किया है. हम इन झूठे आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं. हमारी लीगल टीम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई शुरू कर रही है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि बिना कंफर्म किए ऐसी बातें न फैलाएं.”
अल्लू अर्जुन की टीम का बयान. (फोटो साभारः एक्स)
अल्लू अर्जुन की टीम के एक शरत चंद्र नायडू ने भी बयान को फिर से शेयर करते हुए लिखा, “हाल ही में एक वीडियो में अल्लू अर्जुन गारु के बारे में बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से झूठे हैं. इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है. कृपया बिना पुष्टि किए गए कंटेंट को शेयर करने से बचें.”
कावेरी बरुआ ने अल्लू अर्जुन के बारे में क्या कहा
बता दें, कावेरी बरुए रॉयल एनफील्ड की ब्रांड स्ट्रैटेजी डिपार्टमेंट में काम कर चुकी हैं. हाल में उन्होंने अर्जुन और उनकी टीम के खिलाफ चौंकाने वाले दावे किए. उन्होंने स्वीक्रिति टॉक्स पॉडकास्ट में कहा, “मेरा एक और दिलचस्प अनुभव अल्लू अर्जुन के साथ था. उनसे मिलने से पहले हमें 42 नियमों की एक लिस्ट दी गई थी. जैसे ‘सर की आंखों में मत देखो, हाथ मत मिलाओ’, उनके पास मैनेजर का मैनेजर का मैनेजर होता है. वे बहुत सख्त हैं.”
कावेरी बरुआ ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम पेज
जब पॉडकास्टर ने इन नियमों के पीछे की वजह पूछी, तो कावेरी ने जवाब दिया, “मुझे क्या पता? यही नियम है.” जब उनसे और नियमों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “और नहीं बताऊंगी मैं.” हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और इसके बाद कावेरी ने अपना इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पेज डिलीट कर दिया. कई इंस्टाग्राम और एक्स यूजर्स ने अर्जुन की आलोचना की, खासकर उस नियम को लेकर जिसमें कहा गया था कि कोई भी उनसे आंखों में आंखें नहीं मिला सकता.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.