शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2′ से चर्चा में है, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई। कृति सेनन भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस बीच हालिया जानकारी में बताया गया है कि शाहिद और रश्मिका एक अन्य फिल्म के लिए भी साथ आ रहे हैं। दोनों से जब बिना टाइटल वाली आगामी फिल्म के लिए बातचीत की गई तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण होगी फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद और रश्मिका ‘बधाई हो’ और ‘मैदान’ के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे। यह अनाम फिल्म रोमांस और कॉमेडी का एक नया मिश्रण पेश करने का वादा करती है, जिसका निर्माण सुनीर खेत्रपाल, वर्मिलियन वर्ल्ड बैनर के तहत जियो स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। सुनीर इससे पहले जॉन अब्राहम स्टारर ‘रॉकी हैंडसम’, वरुण धवन की ‘बदला’ और ‘फर्रे’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। अगस्त या सितंबर से शुरू होगी शूटिंग इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त या सितंबर महीने से शुरू कर देंगे। फिलहाल अभिनेता शाहिद अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रचार में व्यस्त हैं जो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा एक्टर ने अपनी वेब सीरीज “फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर भी संकेत दे दिया है। राज और डीके द्वारा निर्मित इस सीरीज में उन्हें दोबारा सनी के किरदार में देखा जाएगा।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.