किस अपराध में राजपाल जेल गए हैं?
राजपाल यादव पर मुख्य रूप से चेक बाउंस और ऋण अदायगी में चूक Section 138, Negotiable Instruments Act के गंभीर आरोप हैं. पूरा मामला साल 2010 का है, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की कंपनी ‘मैसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स’ से ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था. फिल्म के फ्लॉप होने के बाद यह रकम ब्याज और दंड के साथ बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ तो कुछ रिपोर्ट्स में ₹11 करोड़ हो गई. राजपाल ने इस राशि के बदले जो चेक दिए वे बैंक में बाउंस हो गए. इसके बाद उनके खिलाफ 7 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जिनमें प्रत्येक मामले में उन पर लगभग ₹1.35 करोड़ की देनदारी है.
क्यों नाराज है दिल्ली हाईकोर्ट?
सोमवार को राहत की कितनी है संभावना?
राजपाल यादव के बाहर आने की संभावना दो मुख्य बातों पर टिकी है.
1. शिकायतकर्ता का जवाब: कोर्ट ने शिकायतकर्ता कंपनी (मुरली प्रोजेक्ट्स) को नोटिस जारी कर सोमवार को अपना पक्ष रखने को कहा है. यदि कंपनी और राजपाल के बीच कोई नया समझौता होता है तो कोर्ट नरम रुख अपना सकता है.
2. फंड का इंतजाम: राजपाल के वकील ने दावा किया है कि वे अब तक ₹2.5 करोड़ चुका चुके हैं और कुछ अतिरिक्त राशि जमा करने के लिए तैयार हैं. साथ ही बॉलीवुड के सितारों सोनू सूद, सलमान खान, प्रियदर्शन सहित कई लोगों द्वारा दी जा रही वित्तीय मदद भी उनके पक्ष को मजबूत कर सकती है.
कानूनी विशेषज्ञों की क्या राय है?
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रविशंकर कुमार न्यूज 18 हिंदी के साथ बातचीत में कहते हैं, ‘चूंकि कोर्ट राजपाल के पुराने आचरण से बेहद खफा है, इसलिए बिना किसी बड़ी ठोस राशि के जमानत मिलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यदि आज जमानत नहीं मिली तो उन्हें अपनी 6 महीने की सजा पूरी करनी पड़ सकती है. हालांकि, अब यह तय है कि सोमवार जब उनके वकील कोर्ट में माननीय जज के सामने खड़े होंगे तो वह बचे रकम का पूरा हिसाब देंगे. इसमें देखना है कि सामने वाला पक्ष उनके बातों से कितना सहमत होता है. अगर वह पहले ही चुका दिए होंगे तो कोर्ट को जमानत देने में दिक्कत नहीं होगी.’
इस बीच राजपाल यादव के समर्थन में कई सितारे सामने आए हैं. राजपाल यादव के साथ भूल भुलैया, हंगामा और चुप चुप के जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में राजपाल के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी. प्रियदर्शन ने कहा कि वह राजपाल को 20 साल से जानते हैं और वह एक बेहद साफ दिल के इंसान हैं. प्रियदर्शन ने बताया कि वह राजपाल की वित्तीय स्थिति से वाकिफ थे, इसीलिए उन्होंने उन्हें लगातार अपनी फिल्मों और विज्ञापनों में काम दिया ताकि वह अपने कर्ज चुका सकें.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.