दिल्ली की तिहाड़ जेल में इन दिनों एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. जेल में बंद कैदी बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को अपने बीच पाकर उत्साहित हैं. जेल प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, राजपाल यादव को जेल नंबर-2 में रखा गया है. बताया जा रहा है कि पहले 24 घंटे वह काफी शांत रहे, लेकिन उसके बाद माहौल बदल गया. अब वह साथी कैदियों से घुल-मिल गए हैं और उन्हें हंसी-ठहाकों से भर दे रहे हैं. कैदियों की मांग पर राजपाल यादव अपनी फिल्मों के मशहूर कॉमेडी डायलॉग और किस्से भी सुनाते हैं. हालांकि, जेल में वह किसी खास सुविधा के बिना एक आम कैदी की तरह रह रहे हैं. जेल के अंदर उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज कैदियों के लिए कुछ पल की राहत लेकर आ रहा है.राजपाल यादव को करीब 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा है. सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद उनके चाहने वाले मदद के लिए आगे आए. राजपाल यादव जेल में आम कैदी की तरह रह रहे हैं और किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं की है.राजपाल यादव ने फिल्मों में बेहतरीन काम किया है और उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. उनके कई किरदार और डायलॉग्स इंटरनेट पर मीम्स के रूप में वायरल होते रहते हैं. राजपाल यादव का हर किरदार और डायलॉग आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.