दरअसल, माइक्रो-ड्रामा प्लेटफॉर्म स्टोरी टीवी के साथ एक कोलैबोरेशन में युजवेंद्र चहल को ‘चीफ स्टोरी ऑफिसर’ के तौर पर पेश किया गया है. इस ऐड के एक सीन में ऐसा है, जहां चहल अपने केबिन में एंटर करते हैं और उनके पीछे की दीवार पर ‘जीरो शुगर (डैडी) डाइट’ लिखा है. वहीं, एक दूसरे सीन में वह एक स्टार कपल के मेसी डिवोर्स और गुजारा भत्ते पर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं, जिसे साफ तौर पर उनके खुद के तलाक पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है.
डिवोर्स का मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल
नए प्रमोशनल ऐड में ‘शुगर डैडी’ वाले वायरल रेफरेंस का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया है. कई यूजर्स ने इसे ‘डिसगस्टिंग’ और ‘बिलो द लाइन’ करार दिया है, जबकि कुछ ने कहा कि चहल अपनी पूर्व पत्नी धनाश्री वर्मा से डिवोर्स को मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.
ट्रोल्स ने लगा दी क्लास, जमकर सुनाई जलीकटी
ऐड के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया यूजर्स अब शेयर किया युजवेंद्र चहल पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. रेडिट पर क्रिकेटर को जलीकटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह शुगर डैडी वाली बात को किसी सिली ऐड कैंपेन में जोड़ना बहुत नीचे स्तर का है. यह घिनौना है.’ एक अन्य ने लिखा- ‘वह यह स्वीकार कर रहे हैं कि रिलेशनशिप में वे सिर्फ अपनी नेटवर्थ लाते हैं, यानी लो सेल्फ-एस्टीम दिखा रहे हैं.’ एक अन्य ने लिखा- ‘कब तक इसका इस्तेमाल करोगे, अब तो तुम्हें खुद भी शर्म आनी चाहिए.’ एक अन्य ने लिखा- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि धनाश्री के लिए सम्मान बढ़ेगा’. एक यूजर ने तो लिखा, ‘क्रिकेट में ज्यादा कुछ बचा नहीं, इसलिए डिवोर्स को मैक्सिमम मिल्क कर रहे हैं.’
धनाश्री पर गोल्ड-डिगर जैसे आरोप
आपको बता दें कि यह विवाद पिछले साल के उस मोमेंट से जुड़ा है जब चहल ने डिवोर्स की फाइनल हियरिंग पर ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ लिखी टी-शर्ट पहनकर अटेंशन खींचा था. यह मीम वायरल हो गया था और धनाश्री पर गोल्ड-डिगर जैसे आरोप लगे थे. धनाश्री ने बाद में इसे ‘पब्लिक स्पेक्टेकल’ बताया और कहा कि यह दर्दनाक था.
2020 में शादी 2024 में तलाक
आपको बता दें कि चहल और धनाश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी. जून 2022 से अलग रह रहे थे और 2024 ने दोनों ने म्यूचुअल कंसेंट से डिवोर्स मंजूर किया. दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया, लेकिन वजह नहीं बताई. लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि शादी के बाद वे हरियाणा में चहल के पैरेंट्स के साथ रहने लगे, लेकिन धनाश्री मुंबई जाना चाहती थीं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.