रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. रमजान में मुस्लिम रोजा रखते हैं. सोशल मीडिया में इस बात की जिज्ञासा है कि क्या करीना कपूर खान भी इस्लामिक रीति-रिवाज को फॉलो कर रही हैं या नहीं. करीना कपूर का एक पुरानी वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. इस वीडियो में वो इस सवाल का जवाब बहुत ही साफगोई से दे रही हैं.
रमजान के महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक पुराना वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. जाते हैं. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के साथ हुआ है. करीब दो साल पुराना इस वीडियो में करीना से रिपोर्टर रमजान के दौरान रोजा रखने पर सवाल पर कर रहा है. करीना भी हल्के-फुल्के मजाक के साथ सधे अंदाज में जवाब देती हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं. करीना कपूर ने क्या कुछ कहा है, आइये जानते हैं…….

वीडियो के मुताबिक, जब रिपोर्टर ने करीना कपूर खान से पूछा कि क्या वह रमजान में रोजा रखती है, तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, मैं तो 24 घंटे-सातों दिन खाना खाती हूं. मैंने अपनी वैवाहिक जिंदगी में कभी भी रोजा नहीं रखा है.’

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की पर्सनल लाइफ अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है. करीना कपूर -सैफ अली खान ने 5 साल के लंबे अफेयर के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी. करीना उस समय 32 साल की थीं जबकि सैफ अली खान 42 साल के थे. दोनों के बीच 10 साल का उम्र का अंतर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

करीना कपूर को उनके करीबियों ने सैफ अली से शादी ना करने की सलाह दी थी. करीना ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, ‘मुझसे कहा गया कि सैफ से शादी ना करें. यह भी कहा गया कि तुम्हारा करियर ओवर हो जाएगा. कोई भी शादीशुदा एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहता. मेरा दृष्टिकोण था कि ठीक है, मैं कुछ और कर लूंगी. अगर वो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते तो ना करें.’

करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सैफ एनिवर्सरी-बर्थडे पर ज्वेलरी देते हैं. मैंने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था. करीना ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर को फोन पर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता है कि मैं सैफ से प्यार करती हूं. हम एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. मैं यह सब सुनकर हैरान रह गई थी.’

सैफ अली खान की यह दूसरी शादी थी. 2004 में अमृता सिंह ने उनका तलाक हो गया था. अक्टूबर 1991 में सैफ अली ने अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी करके सबको चौंका दिया था. अमृता ने फिर अपना घर नहीं बसाया. उनकी बेटी सारा अली खान भी एक्ट्रेस हैं. सैफ अली-अमृता की लव स्टोरी डिनर से शुरू हुई थी. दोनों ने एकसाथ खाना खाया. फिर वो अमृता के घर से नहीं गए. पूरे दो दिन तक अमृता के घर पर ही रहे. दोनों ने परिवार-रिश्तेदारों को बिना बताए शादी कर ली थी.

सैफ अली खान से शादी करने से पहले करीना कपूर का अफेयर शाहिद कपूर से था. कॉफी विद करन के फर्स्ट सीजन में करीना कपूर ने खुलकर स्वीकार किया था कि उन्हें शाहिद कपूर से प्यार है. यह भी बताया था कि उन्होंने दो माह शाहिद कपूर का पीछा किया था. करीना का कहना था कि शाहिद की वजह से उनकी जिंदगी गुलजार हुई है. 2007 में दोनों का ब्रेक अप हो गया था.

करीना कपूर-शाहिद कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में फिदा, 36 चाइना टाउन और चुप-चुप के शामिल हैं. हर बार दोनों की केमिस्ट्री सराही गई. दोनों की साथ में आई फिल्म ‘जब बी मेट’ सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां आने लगीं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.