विक्रांत मैसी हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चल रही अफवाहों के कारण चर्चा में आ गए. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है, जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी. विक्रांत ने साफ कहा कि वह कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे और ऐसी खबरों को गैर-जिम्मेदाराना बताया. हालांकि, उन्होंने कुछ समय बाद अपनी स्टोरी डिलीट कर दी.
विक्रांत मैसी
इन खबरों के फैलते ही विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और पोर्टल की रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर की. एक्टर ने पिंकविला की रिपोर्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए साफ किया कि वह कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे.
विक्रांत मैसी ने डिलीट कर दिया पोस्ट
विक्रांत मैसी की वो स्टोरी जो उन्होंने डिलीट कर दी है.
रामायण का हिस्सा नहीं हैं विक्रांत मैसी
विक्रांत ने लिखा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं न कभी इस फिल्म का हिस्सा था, न हूं और न कभी रहूंगा. ‘सम्मानित’ मीडिया हाउस की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग वाकई हैरान करने वाली है. फिर भी, ‘रामायण’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं. मैं जरूर टिकट खरीदकर इसे सिनेमाघर में देखूंगा.’
हालांकि यह स्टोरी भी कुछ देर बाद डिलीट कर दी गई. वहीं, अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राघव जुयाल वाकई फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं. अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, यश रावण के किरदार में नजर आएंगे और साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी. इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर जैसे कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.