इस आइटम सॉन्ग ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी. इस गाने के आइकॉनिक सिग्नेचर स्टेप सुपरस्टार ने अपने ड्राइवर से सीखे थे और ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिट गाने में उतार दिए.
वही स्टाइल आगे चलकर पार्टियों और शादियों में दोहराया जाने वाला आइकॉनिक सिग्नेचर स्टेप बन गया. जानते हैं वो कौन सी फिल्म और कौन सा गाना है?
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई बार जादू बड़ी प्लानिंग से नहीं, बल्कि अचानक हुए पलों से पैदा होता है. साल 2010 में आया एक ऐसा ही आइटम सॉन्ग आज भी शादियों, पार्टियों और डांस फ्लोर पर बजते ही माहौल बदल देता है. गाने का म्यूजिक, अदाएं और हुक स्टेप इतने पॉपुलर हुए कि वो पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए. लेकिन इस आइकॉनिक मूव के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है. कहा जाता है कि फिल्म के इस सुपरस्टार ने गाने की शूटिंग से पहले अपने फार्महाउस पर हुई मस्ती के दौरान एक अनोखा स्टेप देखा. ड्राइवर पूरे जोश में हाथ उठाकर नाच रहा था. वही अंदाज स्टार को इतना भा गया कि उन्होंने उसे स्क्रीन पर उतार दिया. नतीजा? जो स्टेप बस एक पल की मौज था, वही आगे चलकर गाने की पहचान बन गया. आज भी लोग उसे कॉपी किए बिना खुद को रोक नहीं पाते. प्रतिकात्मक तस्वीर

बॉलीवुड में कुछ गाने सिर्फ रिलीज नहीं होते, बल्कि पॉप कल्चर का हिस्सा बन जाते हैं. सालों बाद भी वे शादियों, पार्टियों और डांस फ्लोर पर वैसे ही बजते हैं, जैसे पहले दिन बजे थे. दबंग फ्रेंचाइज़ी का सुपरहिट ट्रैक ‘मुन्नी बदनाम हुई’ ऐसा ही एक गीत है. दमदार बीट, चटपटे बोल, मलाइका अरोड़ा की अदाएं और सलमान खान की बेफिक्र मौजूदगी. इन सबने मिलकर इसे यादगार बना दिया. लेकिन इस गाने के सबसे मशहूर डांस स्टेप के पीछे की कहानी शायद बहुत कम लोग जानते हैं.

फैंस को लगता था कि यह पूरी तरह स्टार पावर और कोरियोग्राफी का कमाल है. मगर सच्चाई कुछ और ही है. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने के लिए अपने ड्राइवर के डांस मूव्स कॉपी किए और वो स्टेप आज भी पार्टीज और वेडिंग्स में आइकॉनिक है. म्यूजिक कंपोजर ललित पंडित ने ANI को दिए इंटरव्यू में इस सरप्राइज स्टोरी का खुलासा किया है. गाना ‘दबंग’ फिल्म से है, जो 2010 में रिलीज हुई और आज भी वेडिंग प्लेलिस्ट्स, डांस फ्लोर्स और नॉस्टैल्जिया रील्स में राज करती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ललित पंडित ने बताया, ‘मुन्नी बदनाम में सलमान ने क्या मस्ती वाला डांस किया था… जब गाना रिकॉर्ड हुआ था, उन्होंने अपने ड्राइवर, कुक और सबको फार्महाउस पर ले गए. सलमान बहुत फ्रेंडली हैं, अपना अलग कैरेक्टर है. वो हमेशा मस्ती में रहते हैं. रात में बोनफायर जलाया, सबको थोड़ा-थोड़ा पिला दिया और नाचने को कहा. ड्राइवर भी नाच रहा था, कुक भी और लोकल्स भी. सलमान ने नोटिस किया और उनके स्टेप्स ही किए. गाने में हाथ ऊपर करके नाचे, वो उनके ड्राइवर का स्टेप है.

उन्हें हाथ ऊपर उठाकर पूरे जोश में किया गया वह स्टेप उन्हें इतना पसंद आया कि सलमान खान ने तय किया कि यही गाने में करेंगे. बाद में वही स्टेप स्क्रीन पर दिखा और देखते ही देखते आइकॉनिक बन गया. आज भी किसी पार्टी में यह गाना बज जाए तो लोग सबसे पहले वही मूव दोहराते हैं, जो पूरी तरह स्पॉन्टेनियस था.

सलमान का नैचुरल स्वैगर और एनर्जी ने इसे परफेक्ट बनाया. गाने में मलाइका अरोड़ा की परफॉर्मेंस भी कमाल की थी, लेकिन सलमान के कैजुअल स्टाइल ने इसे अलग बनाया. ललित ने सलमान की फन-लविंग नेचर की तारीफ की, जो स्टूडियो से दूर फार्महाउस पार्टी में दिखी.

‘दबंग’ की कास्टिंग की कहानी भी ड्रामेटिक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान मूल रूप से चुलबुल पांडे का रोल नहीं थे. डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने पहले सोनू सूद को लीड रोल के लिए सोचा था. लेकिन जब स्क्रिप्ट सलमान खान तक पहुंची, उन्होंने खुद फिल्म में लीड करने की इच्छा जताई और आखिरकार वही इस किरदार का चेहरा बन गए. सोनू सूद ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाना मूल रूप से उनका था. उन्होंने कहा था, ‘मैंने उनसे कहा था कि आइटम नंबर डालें. फराह खान जब गाना बना रही थीं, मैंने कुछ स्टेप्स बताए कि ये हिट होगा.’ लेकिन सलमान के आने के बाद प्लान बदल गया.

सोनू ने रिएक्ट किया, ‘ये मेरा गाना है, वो बीच में कैसे आएंगे?’ डायरेक्टर ने कहा कि रेड सीन में शामिल करेंगे, लेकिन सोनू ने कहा, ‘ये गलत है, मेरे पास सिर्फ एक गाना था.’ आखिरकार जो हुआ, अच्छा हुआ. लोग आज भी गाने को याद करते हैं.

‘मुन्नी बदनाम हुई’ में ममता शर्मा और ऐश्वर्या निगम ने गाया, लिरिक्स ललित पंडित के थे. यह पुराने भोजपुरी फोक सॉन्ग ‘लौंडा बदनाम हुआ’ से इंस्पायर्ड था. फिल्म में सलमान खान (चुलबुल पांडे), सोनाक्षी सिना (रज्जो), सोनू सूद (छेदी सिंह), अरबाज खान, डिंपल कपाड़िया और विनोद खन्ना थे.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, 215 करोड़ से ज्यादा कमाए और ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत की. गाने ने ‘मुन्नी vs शीला’ डिबेट भी शुरू की, जहां कैटरीना कैफ की ‘शीला की जवानी’ से तुलना हुई.

मलाइका अरोड़ा की एनर्जी, सलमान का स्वैगर और ललित पंडित का म्यूजिक ने इसे कल्चरल फेनॉमेनन बनाया. आज भी वेडिंग्स में लोग हाथ ऊपर करके ‘मुन्नी बदनाम’ डांस करते हैं और यह सलमान के ड्राइवर के अनजाने स्टेप्स की देन है. ललित पंडित ने कहा था कि सलमान ने गाने को अपना बनाया और यह उनकी करियर का टर्निंग पॉइंट भी था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.