- कॉपी लिंक
राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा और प्रकाश राज ने 2017 की फिल्म गोलमाल अगेन में साथ काम किया था।
आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने वाले सांसद राघव चड्ढा पर एक्टर प्रकाश राज ने तंज कसा।
प्रकाश राज ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि वे अपराध से लड़ने के अपने वैल्यूज से भटक गए हैं। इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा हूं – राघव चड्डी।’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी और #justasking भी लिखा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज की कई भाषाओं में कई फिल्में आने वाली हैं। वे जन नायकन (तमिल), जी2 (तेलुगू), वरसानी (तेलुगू), स्पिरिट (तेलुगू), फादर (कन्नड़) और मिरेकल (तमिल) में नजर आएंगे। जन नायकन और जी2 इसी साल रिलीज होने वाली हैं, जबकि वरसानी और स्पिरिट 2027 में रिलीज होंगी।
राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए
शुक्रवार शाम को आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राघव ने बताया था कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता भी उनके साथ हैं।

राघव बोले- दलबदल कानून नहीं लगेगा
राघव ने कहा था कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून लगने का कोई मतलब नहीं है।
राघव चड्ढा ने कहा था कि पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।

2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं।
- गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर)
- राजकुमार चब्बेवाल (होशियारपुर)
- मालविंदर सिंह कंग (आनंदपुर साहिब)

राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए…







Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
