बॉलीवुड के रैपर बादशाह इन दिनों गाने ‘टटीरी’ के चलते विवादों में घिरे हुए हैं. इस गाने के आपत्तिजनक बोल के चलते बादशाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले भी बादशाह अपने विवादित गानों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं. ऐसा ही एक गाना ‘गेंदा फूल’ था. इस गाने पर भी खूब विवाद हुआ था. इस गाने में जैकलीन फर्नाडिज भी नजर आई थीं. गाना बहुत बड़ा हिट हुआ, लेकिन इसके रिलीज के बाद विवाद खड़ा हो गया. कई लोगों ने आरोप लगाया कि गाने में इस्तेमाल की गई बंगाली लोक पंक्तियां असल में कवि रतन कहार की रचना से ली गई थीं, लेकिन उन्हें शुरुआत में क्रेडिट नहीं दिया गया. सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद बादशाह ने रतन कहार को सम्मान और आर्थिक मदद दी.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.