तलविंदर ने दिशा पाटनी संग अपने रिश्ते पर की बात
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में तलविंदर ने दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन दोनों की जान-पहचान बहुत पुरानी नहीं है, बल्कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से कुछ वक्त पहले ही वे एक-दूसरे को जानने लगे थे. तलविंदर ने माना कि उनके रिश्ते को लेकर जिस तरह अचानक लाइमलाइट बढ़ी, उसने उन्हें भी चौंका दिया.
अफवाहों से तलविंदर को नहीं पड़ता फर्क
दिशा पाटनी संग डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर ने बड़ी बेबाकी से कहा, ‘हम अभी एक-दूसरे को जान और समझ रहे हैं. फिलहाल मैं इस पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा, क्योंकि अगर लोग अफवाहें फैलाना ही चाहते हैं, तो उन्हें फैलाने दीजिए. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’
दिशा पाटनी संग डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर का जवाब
जब सिंगर से सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या वह दिशा के प्यार में हैं, तो तलविंदर ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे तो हर रोज प्यार होता है. मुझे तो अभी, इसी वक्त भी प्यार हो रहा है.’ हालांकि, उन्होंने दिशा का नाम नहीं लिया, लेकिन जिस वक्त उन्होंने ये बात कही, उससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दाल में कुछ काला जरूर है.
ऐसे शुरू हुई दिशा-तलविंदर की डेटिंग की चर्चा
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.